🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
उत्तराखंड
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

भारत के लिए मुस्लिम महिलाओं ने भी की  दुआ मंदिरों में लिए गए  हवन हर दिल से निकल रही बस एक ही दुआ भारत विश्व विजेता

✍️
AMIT SHARMA प्रकाशित: 19 November 2023, 11:33 AM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।

भारत के लिए मुस्लिम महिलाओं ने भी की  दुआ मंदिरों में लिए गए  हवन हर दिल से निकल रही बस एक ही दुआ भारत विश्व विजेता

 

विश्व कप 2023 के फाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। मैच शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए विशेष प्रार्थना और यज्ञ का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड के कुमाऊं में पत्थरचट्टा में आनंदी मंदिर धाम में लोगों ने भारत की जीत के लिए हवन पूजन किया। तो वहीं सीरगोटिया में मुस्लिम महिलाओं ने दुआ मांगी।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल में टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। क्रिकेट प्रेमियों की नजर भी बस अब टीवी स्क्रीन पर है। कई जगह पर मैच के लिए सामूहिक इंतजाम किए गए थे। तो कहीं लोग फोन लेकर बैठ गए हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए कई हस्तियां पहुंची है। क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में भारत की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ किए गए और मस्जिदों में दुआ हुई। परमार्थ निकेतन में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए शनिवार को विशेष प्रार्थना और यज्ञ का किया गया। परमार्थ के ऋषिकुमारों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयकारों और वेदमंत्रों के साथ विशेष पूजन, हवन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *