2027 के चुनाव की तैयारी में जुटे मनोज धनगर, दीपावली पर जनता से जोड़ा दिलों का रिश्ता।
सददाम हुसैन।
हर घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं, जनता बोली— “हमारे बीच का बेटा, भाई और दोस्त”
हरिद्वार। दीपावली के पावन पर्व पर जहां पूरा देश दीपों की रोशनी में डूबा रहा, वहीं भावी नेता और हर दिल अज़ीज़ मनोज धनगर ने इस अवसर को जनता से जुड़ने के अवसर के रूप में अपनाया। दीपावली के मौके पर उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को शुभकामनाएं दीं, मिठाई बांटी और जनता के साथ संवाद किया।
मनोज धनगर, जो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, अब से ही अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने में लगे हैं। उनका कहना है कि जनता से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे लगातार लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए काम करने का वादा कर रहे हैं।
दीपावली जैसे त्योहार पर लोगों से मिलते हुए मनोज धनगर ने कहा कि “जनता ही मेरी प्रेरणा है, मैं उनके सुख-दुख का साथी बनकर सेवा करना चाहता हूं।”
उनका यह मिलनसार और सरल स्वभाव उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना रहा है।
वहीं, क्षेत्र की जनता का कहना है कि वे पुराने नेताओं की कार्यशैली से निराश हैं और अब किसी ऐसे व्यक्ति को देखना चाहते हैं जो वास्तव में जनता के बीच रहे। मनोज धनगर को लोग अपने “बेटे, भाई और दोस्त” की तरह मानते हैं और उनके जमीनी जुड़ाव की तारीफ करते नहीं थकते।
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज़ है कि मनोज धनगर ने दीपावली के मौके पर जनता से जो नाता जोड़ा है, वह आगामी 2027 के चुनाव का मजबूत संकेत है। उनका यह जनसंपर्क अभियान न केवल जनता में विश्वास बढ़ा रहा है बल्कि चुनावी बिगुल भी तेज़ कर चुका है।
अब देखना यह होगा कि आने वाले चुनाव में जनता उनके इस सादगीभरे जनसंपर्क को कितना समर्थन देती है और क्या मनोज धनगर 2027 में नई राजनीति का चेहरा बनकर उभरते हैं।