नगर निगम रूड़की पहुँचे राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने किया निरीक्षण,खामियां मिलने पर अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

– राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट रुड़की नगर निगम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के रिकार्ड रूम और निगम के दस्तावेजो की बारीकी से जांच पड़ताल की और खामियां मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। जब राज्य सूचना आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी जुटानी चाही तो सब बगले झांकने लगे इस पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होनें कहा कि वो नगर निगमों का दौरा कर रहे हैं लेकिन रुड़की नगर निगम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होनें अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर व्यवस्थाओ में सुधार होना चाहिए और समय पर सूचनाएं दी जाए ताकि अपीलकर्ता को कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि वह जल्द दोबारा रुड़की नगर निगम का निरिक्षण करेगे। वहीं निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो