पत्थरों की बरसात दो दिन से फंसे श्रद्धालु, प्रसव पीड़ित महिला भी फंसी दो किमी चली पैदल

पत्थरों की बरसात दो दिन से फंसे श्रद्धालु, प्रसव पीड़ित महिला भी फंसी दो किमी चली पैदल

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट में तीसरे दिन भी लगातार बोल्डर पत्थरों की बरसात हो रही है। यहां एक गर्भवती महिलाा भी फंसी हुई है। यमुनोत्री हाईवे पर दो दिनों से श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। अधिकांश श्रद्धालुओं ने खरादी बडकोट से वापस गंगोत्री धाम जाने का निर्णय लिया तो कहीं श्रद्धालुओं के जत्थे जगह-जगह बंद होने से बीच में फंसे हुए हैं। इनमें बिहार, गुजरात महाराष्ट्र आदि राज्यों से आए श्रद्धालु है।

वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट,खनेडा किसाला स्लीपजोन के पास बंद होने कारण खरशालीगांव गांव की प्रसव पीड़ित महिला बीच में फंसी हुई हैं।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुनगर के पास यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है, लेकिन यमुनोत्री हाईवे कई जगह अभी भी बंद है। लगातार से पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो रही है। पीड़ित महिला के पति ग्रीस लाल, महिला के जीजा सुरेश लाल ने बताया कि खरशालीगांव से तिर्खली गांव तक तीन वाहन बदलने के बाद दो किमी उतराई-चढ़ाई चढ़ कर ओजरी गांव के पास पहुंचे है। अब यहां वाहन की व्यवस्था में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो