🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
उत्तराखंड
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डीपीआर को किया गया तैयार लेकिन फंडिंग को लेकर है इंतजार

✍️
AMIT SHARMA प्रकाशित: 28 October 2023, 10:58 AM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।

उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डीपीआर को किया गया तैयार लेकिन फंडिंग को लेकर है इंतजार

बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी जिले ईको टूरिज्म स्थल विकसित करने के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की डीपीआर सबसे पहले जनपद स्तरीय समिति को सौंपेंगे। समिति के अनुमोदन के बाद वन क्षेत्रों से संबंधित डीपीआर मुख्य वन संरक्षक, ईको टूरिज्म एवं प्रचार-प्रसार को भेजी जाएगी।

प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिलों के स्तर पर डीपीआर तैयार कर ली गई है। अब जनपद स्तर पर विभिन्न योजनाओं में कितनी फंडिंग हो सकती है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। शेष फंडिंग का इंतजाम राज्य सेक्टर और अन्य योजनाओं में किया जाएगा।

प्रदेश सरकार पर्यटन की दृष्टि से नए ईको डेस्टीनेशन विकसित करना चाहती है। ताकि चिह्नित पर्यटक स्थलों पर उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को उस ओर मोड़ा जा सके। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि प्रदेश का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *