सचिन उपाध्याय हत्याकांड के आरोपी ससुर और पत्नी को किया गया गिरफ्तार पुलिस को चकमा देकर चल रहे थे फरार

आगरा में सचिन उपाध्याय हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। आरोपी साला पहले ही पकड़ा जा चुका है।उत्तर प्रदेश के आगरा में बहुचर्चित बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में आरोपी ससुर बिजेंद्र रावत और पत्नी प्रियंका को शनिवार की शाम ताजगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से दोनों भूमिगत थे। आरोपी साले कृष्णा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। ससुर और पत्नी की लोकेशन प्रयागराज में भी मिली थी।

ताजगंज स्थित रामरघु एग्जॉटिका कॉलोनी के निवासी सचिन उपाध्याय बैंक प्रबंधक थे। 17-18 अक्तूबर की रात उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद उनके आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या से पहले उनके शरीर को जलाने की कोशिश भी की गई थी। चिकित्सकों के पैनल पोस्टमार्टम के बाद हत्या की बात सामने आई थी।

सचिन के पिता ने ताजगंज थाने में पत्नी प्रियंका रावत, ससुर बिजेंद्र रावत और साले कृष्णा रावत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एक अज्ञात का भी जिक्र था। ताजगंज पुलिस ने कृष्णा रावत को 20 अक्तूबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इसके बाद पिता-पुत्री भूमिगत हो गए थे।

चर्चित हत्याकांड में पुलिस पर ढिलाई के आरोप व कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने निर्देश दिए कि पहले साक्ष्य जुटा लिए जाएं। उसके बाद गोपनीय रूप से तलाश में जुटें। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय गठित टीम की निगरानी कर रहे थे। सर्विलांस की मदद ली जा रही थी। सर्विलांस से मिली सूचना के बाद एक टीम को प्रयागराज भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो