• 7 फरवरी को दिल्ली में होने वाले मुस्लिम धोबी समाज के महा सम्मेलन को बनाये कामयाब, नसीम रहमान।

  • वसीम मंसूरी की खास रिपोर्ट/  राजेश कौसिक के साथ।

  • 3 फ़रवरी कस्बा लंढौरा। आल इंडिया जमीअतुल कस्सार संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के परदेश अध्यक्ष नसीम रहमान ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया आनेवाली 7फ़रवरी को इस्लामिक कल्चर सेंटर लोधी रोड़ दिल्ली में मुस्लिम धोबी समाज का महासम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें समाज की भलाई के लिए अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा जिन बिरादरियो का संगठन नहीं हैं। उन लोगों की कही भी कोई सुनवाई नहीं हैं। उन बिरादरियों के लिए एक ही विकल्प हैं। संगठन बनाकर संघर्ष करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं हैं। उन्होंने कस्सार बिरादरी को शिक्षा के प्रति सीख भी दी यहां आयोजित आल इंडिया जमीअतुल कस्सर की बैठक में परदेश अध्यक्ष नसीम रहमान ने कहा देश में जब से जातिवाद का चलन हुआ हैं। तभी से आर्थिक व शैक्षिक रूप से पिछड़ी जातियों को अपने हकों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया हैं। उन्होंने कहा जिन बिरादरियों का शासन में पर्तिनिध्व नहीं हैं। उन बिरादरियों के लिए चुनौतियां ज्यादा कठिन हैं। उन्होंने कहा तमाम चुनौतियों का एक विकल्प हैं। संघर्ष। अपने हकोको पाने के लिए लड़ना होगा। उन्होंने कहा जो लड़ाई कससार, बिरादरी लड़ रही हैं। उसके लिए सबसे ज्यादा जरूरत संगठन व शिक्षा की हैं। चौधरी जमील अहमंद ने कहा शासन स्तर से हिंदू धोबी व मुस्लिमधोबीयो में भेद भाव किया जा रहा है। हिन्दू धोबी को अनुसूचित जाति में रखा गया हैं। मुस्लिम धोबी को पिछड़ी जाति में रखा गया हैं। इसी मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में बिरादरी का महा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील की बैठक में मौजूद रहे। शहजाद कस्सार, फरजान अली, चौधरी नसीम उर्फ भीम,मोबीन,सोनू, ज़मीर हसन, आदिल रहमान सलीम,अनीस, आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो