खांकरा के पास हादसा, दिल्ली के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा,
हादसा तीन चार दिन पहले हुए। विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि हादसे की जानकारी किसी को नहीं थी।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास यात्रियों का एक वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान खाई में गिरते ही वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यात्री दिल्ली के बताए जा रहे हैं। विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि हादसे की जानकारी किसी को नहीं थी। यात्री घर नहीं पहुंचे तब उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। बुधवार को हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची। वाहन को बाहर निकलवाया जा रहा है। शवों में काफी बदबू आ रही है। संभव है कि हादसा तीन से चार दिन पहले हुआ होगा।