PCS निधि यादव की बढ़ीं मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में CM ने दी विजिलेंस जांच की अनुमति पिछले दिनों विजिलेंस ने निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का विजिलेंस ने जिक्र किया था।उत्तराखंड की पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीएम धामी ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दी है। सीएम ने यह अनुमति विजिलेंस अधिष्ठान की मांग पर दी है। पिछले दिनों विजिलेंस ने निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का विजिलेंस ने जिक्र किया था। इसके बाद इन आरोपों के चलते पिछले दिनों निधि यादव का प्रमोशन भी नहीं हो सकता था। विजिलेंस डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया कि जांच के आदेश देहरादून सेक्टर में भेज दिया गया है।

शिवालय में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, गाल पर काटा

लोगों ने की धुनाई, गिरफ्तार शिवालय में जल चढ़ाने पहुंची किशोरी से पुजारी ने घिनौनी हरकत की। आसपास के लोगों ने इस हरकत पर पुजारी की खूब धुनाई की और पुलिस को सूचना दी।

चुक्खूवाला शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी है। पुजारी ने किशोरी के गाल पर भी काटा। लोगों ने पुजारी की धुनाई की और पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोग धरा चौकी पर जमा हो गए। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र प्रसाद को गिरफतार किया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो