DM ने खेत में उतरकर की गेहूं की फसल की कटाई का निरीक्षणDM ने खेत में उतरकर की गेहूं की फसल की कटाई का निरीक्षण

 

DM ने खेत में उतरकर की गेहूं की फसल की कटाई का निरीक्षण

हरिद्वार, 09 अप्रैल, 2025: जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने आज ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर पहुंचकर गेहूं की फसल की कटाई का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तहसील हरिद्वार के चयनित राजस्व ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर में रैपडम पद्धति के तहत चयनित किसान कुलवंत सिंह पुत्र सतोख सिंह के खेत पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं गेहूं की फसल की कटाई कर क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने किसान कुलवंत सिंह से उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं, जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए।

 

 

इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द्र ने बताया कि किसान कुलवंत सिंह के खेत नंबर 498 पर गेहूं की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। इसमें एक समबाहु त्रिभुज की आकृति, जिसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर होता है, से 31.200 किलोग्राम गेहूं की फसल प्राप्त हुई, जो कि औसत उपज से अधिक है।

इस अवसर पर सहा भू लेखाधिकारी /अपर सांख्यकी अधिकारी उत्तम सिंह चौहान, क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक अरंिवद सिंह सैनी, पटवारी प्रवीन आर्य, पटवारी कु0 बीना कैन्तुरा, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो