हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
हरिद्वार: कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है और पीड़िता विकलांग/अनुसूचित जाति की हैं।
दिनांक 06 अप्रैल 2025 को पीड़िता द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में रोहित डबराल पुत्र राजेन्द्र डबराल निवासी ग्राम चौखडियाल थाना चम्बा टिहरी गढ़वाल, हाल पता 14 बीघा ऋषिकेश जिला देहरादून के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
अभियोग SC/ST एक्ट से संबंधित होने के कारण इसकी विवेचना सुश्री नताशा सिंह, क्षेत्राधिकारी लक्सर द्वारा की जा रही थी।
उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।
उपरोक्त पुलिस टीम ने आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को आरोपी रोहित डबराल पुत्र राजेन्द्र डबराल निवासी ग्राम चौखडियाल थाना चम्बा टिहरी गढ़वाल, हाल पता 14 बीघा ऋषिकेश जिला देहरादून को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम और पता:
- रोहित डबराल पुत्र राजेन्द्र डबराल निवासी ग्राम चौखडियाल थाना चम्बा टिहरी गढ़वाल, हाल पता 14 बीघा ऋषिकेश जिला देहरादून।
पुलिस टीम:
- सुश्री नताशा सिंह – क्षेत्राधिकारी लक्सर
- उ0नि0 निशा सिंह
- कां0 बृजमोहन सिंह