🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
Haridwar
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की स्कूटी बरामद

✍️
Reporter:Afjal Ali प्रकाशित: 20 April 2025, 12:38 PM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।

 

कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की स्कूटी बरामद

हरिद्वार: कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की है।

दिनांक 18 अप्रैल 2024 को वादी श्री आदित्य चौधरी पुत्र अनूप सिंह चौधरी निवासी आवास विकास मॉडर्न कॉलोनी हरिद्वार द्वारा अपनी स्कूटी होंडा एक्टिवा की चोरी की रिपोर्ट कोतवाली नगर हरिद्वार में दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी।

गठित टीम ने मामले से संबंधित अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ठोस सुरागरसी और पतारसी करते हुए आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को औद्योगिक क्षेत्र हिलबाईपास मार्ग से आरोपी आशीष पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ग्राम रजाखेत तहसील प्रताप नगर जिला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से संबंधित चोरी की स्कूटी एक्टिवा बरामद हुई है।

आरोपी का नाम और पता:

  • आशीष पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ग्राम रजाखेत तहसील प्रताप नगर जिला टिहरी गढ़वाल।

बरामद माल:

  • स्कूटी एक्टिवा

पुलिस टीम:

  • अ0उ0नि0 दिनेश कुमार
  • हेड कां0 सतीश नौटियाल
  • कां0 निर्मल
  • कां0 रमेश चौहान
  • कां0 जसवीर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *