🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
उत्तराखंड
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

उत्तराखंड में पाठशाला का सच केवि के लिए नही जमीन निजी संस्थानों को पहाड़ में पट्टे लीज पर देने की हो रही तैयारी

✍️
AMIT SHARMA प्रकाशित: 6 October 2023, 11:07 AM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।

उत्तराखंड में पाठशाला का सच केवि के लिए नही जमीन निजी संस्थानों को पहाड़ में पट्टे लीज पर देने की हो रही तैयारी

बैठक में शिक्षण संस्थान पहाड़ में स्कूल खोलने के लिए किस तरह की सुविधा चाहते हैं। इस पर उनकी राय ली जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने राज्य सरकार को केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए तय मानक के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा था।

प्रदेश के हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालयों के लिए सरकार और जिला प्रशासन को जमीन ढूंढे नहीं मिल रही। इसके लिए अधिकतर जिलों ने या तो प्रस्ताव नहीं भेजे या फिर मानक के अनुसार जमीन की व्यवस्था नहीं की, जबकि निजी शिक्षण संस्थानों को पहाड़ में पट्टे लीज पर देने की तैयारी है।

इस संबंध में आज समग्र शिक्षा कार्यालय में निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में शिक्षण संस्थान पहाड़ में स्कूल खोलने के लिए किस तरह की सुविधा चाहते हैं। इस पर उनकी राय ली जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने राज्य सरकार को केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए तय मानक के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा था।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कहा था कि सरकार एक रुपये की दर से 99 साल के पट्टे पर या मुफ्त भूमि उपलब्ध कराए। इसके अलावा स्थायी भवन बनने तक 15 कमरों के अस्थायी भवन की व्यवस्था कराई जाए, लेकिन जनपदों को जमीन ढूंढे नहीं मिली। यह हाल तब है, जबकि राज्य में हजारों बीघा जमीन और सरकारी भवनों पर अवैध कब्जे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *