🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
उत्तराखंड
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड धाम की सुंदरता को देख हुई अभिभूत

✍️
AMIT SHARMA प्रकाशित: 8 November 2023, 08:47 AM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।

बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड धाम की सुंदरता को देख हुई अभिभूत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं थीं। उन्होंने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। आज दूसरे दिन वह बदरीनाथ धाम के दर्शन को पहुंचीं हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची हैं। महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।

उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की।

महामहिम राष्ट्रपति ने कहा, जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *