🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
उत्तराखंड
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। पहुंची गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में  सी एम धामी भी रहे मौजूद

✍️
AMIT SHARMA प्रकाशित: 8 November 2023, 10:44 AM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। पहुंची गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में  सी एम धामी भी रहे मौजूद

स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है।

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विवि के चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। सीएम धामी और राज्यपाल भी इस दौरान दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं।

केंद्रीय विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई हैं।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन व विवि प्रशासन का प्रोटाकॉल पर विशेष फोकस है। इसके लिए कार्यक्रम की मिनट टू मिनट रूपरेखा तय की गई है। समारोह स्थल के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा व अन्य उपकरण ले जाने को भी प्रतिबंधित किया गया है। यहां तक कि समारोह स्थल पर सीट पर बैठने के बाद बेवजह खड़े होने या अन्य गतिविधि करने की भी स्वीकृति नहीं रहेगी।

समारोह के मीडिया कोर्डिनेटर प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष स्नातकोत्तर(पीजी) के कुल 1182 व पीएचडी के 98 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएंगी। जबकि समारोह में उपाधि लेने के लिए पीजी के 316 व पीएचडी के 58 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *