🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
Haridwar
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

✍️
Saddam husain प्रकाशित: 28 January 2024, 05:16 PM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।
  • भोजनालयों व दुकानों में चलाया गया वृहद छापेमारी अभियान 8 प्रतिष्ठानों के एंटी लिट्रिंग एवम पॉलिथीन में किया चालान।
  • वसीम मंसूरी की खास रिपोर्ट/ राजेश कौशिक के साथ।
  • 28 जनवरी हरिद्वार।
  •  जिलाधिकारी के निर्देश पर भोजनालयों व दुकानों में चलाया गया वृहद छापेमारी का अभियान 08 प्रतिष्ठानों के एंटी लिट्रिंग एवम पॉलिथीन में चालान कर वसूले गये 7500 रुपए छापेमारी के दौरान भोजनालयों में नानवेज परोसे जाने की आशंका के क्रम में नहीं आया सामने कोई भी प्रकरण जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के दिये निर्देश दिनांक : 28 जनवरी, 2024 हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को भोजनालयों के भोजन की गुणवत्ता में कमी होने, भोजनालयों में नानवेज परोसे जाने की आशंका होने, खाने-पीने के सामान में मिलावट होने तथा सिंगिल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने की इधर शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ऐसे तत्वों के विरुद्ध छापेमारी की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम हरिद्वार, खाद्य सुरक्षा विभाग, एसडीएम सदर तथा संबंधित विभागों को दिये, जिसके क्रम में नगर आयुक्त वरुण चौधरी के निर्देशन में रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों-रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आस पास के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए दुकानों में वृहद छापेमारी की कार्रवाई की गयी l छापेमारी की संयुक्त टीम जिस इलाके में पहुँच रही थी, वहाँ दुकानदारों में हड़कम्प मच जा रही थीl छापेमारी की संयुक्त टीम निरीक्षण करते हुए बस अड्डा के निकट गुरु नानक भोजनालय व जे एंड के भोजनालय, मां गंगा भोजनालय आदि स्थानों में पहुँची, जिसके क्रम में 12 दुकानों की चैकिंग के दौरान 04 सैंपल, जिसमें पकोड़ी, चना चाट एवम दूध और दही के लिए 03 खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस , 08 प्रतिष्ठानों के एंटी लिट्रिंग एवम पॉलिथीन में चालान कर 7500 रुपए वसूल किये गये तथा भोजनालयों में नानवेज परोसे जाने की आशंका के क्रम में कोई भी इस तरह का प्रकरण छापेमारी के दौरान सामने नहीं आया। जिलाधिकारी ने छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के दिये निर्देशछापेमारी के दौरान एसएनए श्याम सुन्दर प्रसाद, तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य, फूड इंस्पेक्टर कपिल देव, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत, धीरेंद्र सेमवाल सहित पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *