शक्तिनहर किनारे 150 अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर चिह्नीकरण का काम हुआ तेज

शक्तिनहर किनारे 150 अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर चिह्नीकरण का काम हुआ तेज

उत्तराखंड में लगातार अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन जारी है। लगातार अवैध कब्जों पर बुलडोजर चल रहा है। शक्तिनहर किनारे अभी भी 150 अवैध कब्जे व अतिक्रमण है। अब इनको भी गिराने की तैयारी शुरू हो गई है। अवैध कब्जे को हटाने के लिए निगम प्रशासन ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर जाकर डिमार्केशन किया।उत्तराखंड में अब अवैध कब्जे को हटाने का काम शुरू हो गया है। शक्तिनहर किनारे अभी भी 150 अवैध कब्जे व अतिक्रमण है।

जिन्हें जल्द धराशायी करने को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) प्रशासन ने द्वितीय चरण की तैयारी शुरू कर ली है। निगम के अधिकारियों ने कब्जे चिह्नीकरण का कार्य तेज कर दिया है।अवैध कब्जे को हटाने के लिए निगम प्रशासन ने तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर जाकर डिमार्केशन किया। दरअसल, आजकल तहसील प्रशासन की टीम वर्षाकाल में हो रहे नुकसान के आकलन में व्यस्त है। जिसके चलते चिह्नीकरण थोड़ा बाकी है। इस कार्य के पूरा होते ही निगम प्रशासन कब्जा करने वालों को नोटिस देकर अवैध कब्जे ध्वस्त करेगा। पहले चरण में निगम प्रशासन ने शक्तिनहर किनारे से करीब 600 अवैध कब्जे हटाए थे।

खाली हुई जमीन पर फिर से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने की कोशिश की। जिस पर निगम प्रशासन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें हटवाया। खाली हुई जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए कंपनी को ऑर्डर दे दिया गया है। छह माह में इस पर सोलर प्लांट लगा दिए जाएंगे। नहर किनारे से अब कब्जे हटाने के लिए निगम प्रशासन के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। निगम अधिकारियों ने तहसील प्रशासन के साथ डिमार्केशन कर लिया है। उधर, जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सिविल अभय सिंह के अनुसार, जल्द ही कब्जे हटाने का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो