मामूली से  विवाद को लेकर चाचा के सिर पर हुआ खून सवार भतीजे पर झोंका फायर सदमे में है नवविवाहिता पत्नी

राजिंदर सिंह उर्फ राजू सुबह अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया।

रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में रविवार को खेत में काम कर रहे युवा किसान की सिंचाई के नलकूप के तार को लेकर हुए विवाद में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचे से फायर झोंकने ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।

जानकारी के अनुसार, दूरस्थ गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह सुबह के समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया।

तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।

अफरातफरी के बीच परिजन बुरी जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *