ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में बोले अमित शाह- अंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है भारत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अंतरिक्ष सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा ठीक किए बिना कोई भी देश विकास नहीं कर सकता। विकास के सारे पैमानों की पहली शर्त है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति ठीक हो।

ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में तीनों हॉट स्पॉट जम्मू कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और वामपंथी उग्रवादी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। यूपीए के नौ साल में इन तीनों हॉटस्पॉट में 33200 हिंसक घटनाएं हुई थी। जबकि 2014 से अब तक इन तीनों हॉट स्पॉट में 12358 घटनाएं ही हुई हैं।।

एफआरआई में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में शाह ने कहा कि कुल सुरक्षा कर्मियों की मौत 11947 के सापेक्ष एनडीए शासन काल में 3240 ही हुई हैं। आने वाले पांच साल में और काम किए जाएंगे। कहा कि अंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा ठीक किए बिना कोई भी देश विकास नहीं कर सकता। विकास के सारे पैमानों की पहली शर्त है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति ठीक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो