🛰️ SATELLITE: QUANTUM-7 ONLINE 📍 HARIDWAR AQI: 42 (GOOD) 🌊 GANGA LEVEL: 292.8m (NORMAL)
LAT: 29.94° N, 78.16° E • LIVE QUANTUM FEED
UKNEWS281 हर खबर पर नज़र
LIVE BROADCAST
उत्तराखंड
⏱ 1 min read • 👁 3.8K Readers

पहली बार घर-घर किया गया विशेष सर्वे प्रदेश से दो लाख मतदाता हुए गायब

✍️
AMIT SHARMA प्रकाशित: 28 October 2023, 11:06 AM IST
Font Size:
🎙️ यह खबर सुनें (AI Voice Reader) हिंदी आवाज़ में सुनने के लिए बटन दबाएं
⚡ खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
  • उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रणनीतिक माइक्रो-मैनेजमेंट शुरू।
  • केंद्रीय नेतृत्व और ग्राउंड इंटेलिजेंस टीम करेगी सीधा समन्वय।
  • अल्पसंख्यक और युवा वर्ग को साधने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान।

पहली बार घर-घर किया गया विशेष सर्वे प्रदेश से दो लाख मतदाता हुए गायब

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं, मतदेय स्थलों आदि से संबंधित जानकारी प्रेस वार्ता में दी। उत्तराखंड में दो लाख मतदाता गायब हैं। इनके नामों की जानकारी इस बार निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रदेशभर में बूथ-दर-बूथ किए गए सर्वेक्षण में सामने आई है। निर्वाचन कार्यालय ने इन सभी को नोटिस जारी कर दिया है। उधर, प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या में 24067 की कर्मी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं, मतदेय स्थलों आदि से संबंधित जानकारी प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 81,67,568 थी, जिसमें 42,35,953 पुरुष, 39,31,320 महिला, 295 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे। 27 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 81,43,501 हो गई है, जिसमें 42,18,089 पुरुष, 39,25,143 महिला, 269 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *