झबरेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गौमांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तारझबरेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गौमांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

झबरेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गौमांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

झबरेड़ा, हरिद्वार: झबरेड़ा पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए 10 किलोग्राम गौमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी आज दिनांक 09/04/25 को की गई।

थाना झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सफरपुर गांव के सुभान द्वारा तड़के सुबह खेतों में गौकशी की गई है। सूचना यह भी थी कि इस गौमांस को ग्राम पाड़ली गेंदा निवासी रिजवान पुत्र लाला के माध्यम से बेचा जा रहा है।

उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी रिजवान पुत्र लाला निवासी ग्राम पाडली गेंदा, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार को उसके घर से लगभग 10 किलोग्राम अवैध गौमांस के साथ धर दबोचा।

बरामद गौमांस के आधार पर आरोपी रिजवान के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • रिजवान पुत्र लाला निवासी ग्राम पाडली गेंदा थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार।

बरामदगी:

  • 10 किलोग्राम गौमांस।

पुलिस टीम:

  • उ0नि0 नितिन बिष्ट प्रभारी चौकी इक़बालपुर थाना झबरेड़ा।
  • कांनि0 प्रदीप बिष्ट
  • कांनि0 विपिन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो