धर्मनगरी हरिद्वार को अत्याधुनिक बनाने की योजना के तहत, प्रस्तावित मेला नियंत्रण भवन की नई इमारत पर एक हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। यह हेलीपैड आपातकालीन स्थितियों से निपटने और हरिद्वार में होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट के लिए बहुत कारगर साबित होगा।

हरकी पैड़ी के पास स्थित मेला नियंत्रण भवन पर हेलीपैड बनाने के लिए मेला प्रशासन और युकाडा द्वारा एक सर्वेक्षण और उड़ान परीक्षण किया गया है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद नई इमारत पर हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद, इस स्थायी हेलीपैड पर निजी और सरकारी हेलीकॉप्टर आसानी से उतर सकेंगे। कुम्भ मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि हेलीपैड योजना प्रस्तावित है और इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *