हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में बुधवार को सार्वजनिक मार्ग पर हंगामा और शोर-शराबा कर रहे छह युवकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय आरोपी सड़क पर जोर-जोर से हो-हल्ला कर राहगीरों को परेशान कर रहे थे, जिसके कारण आमजन में रोष व्याप्त हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और युवकों को कई बार समझाने का प्रयास किया, परंतु उन्होंने पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं किया। लगातार हंगामे और सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी छह व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी युवकों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए युवक

जितेंद्र पाल पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम मनवरपुर, जनपद बिजनौर; वर्तमान पता—मोंटी का मकान, डेंसो चौक, सचिन पुत्र मगन सिंह, निवासी ग्राम मनब्बरपुर, जिला बिजनौर,सौरभ पुत्र विनोद कुमार, निवासी बहादुरपुर जट, जिला बिजनौर; वर्तमान पता—महादेवपुरम,अभय कुमार पुत्र धीरेंद्र सिंह, निवासी कुंडीपुरा, जिला बिजनौर; वर्तमान पता—रविदास मंदिर के पास, रावली महदूद। आदेश पुत्र ओमवीर, निवासी मोहम्मदपुर, जिला रामपुर,अमित कुमार पुत्र लोकेंद्र कुमार, निवासी ग्राम मनवरपुर, जनपद बिजनौर; वर्तमान पता—मोंटी का मकान, डेंसो चौक, सिडकुल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *