हरिद्वार—हिंदू जागरण मंच हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष एवं आदर्श जूनियर हाई स्कूल पथरी के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा के जन्मदिन पर आज उनका विद्यालय परिसर में पहुंचकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री, युवा प्रकोष्ठ, हिंदू जागरण मंच उत्तराखंड स्वतंत्र सैनी ने अरुण शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला मंत्री हिंदू जागरण मंच हरिद्वार अवनीश, जिला मार्गदर्शन टोली के सदस्य अरविंद शर्मा तथा अरविंद जोशी भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने अरुण शर्मा के सामाजिक कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की।

स्वतंत्र सैनी ने कहा कि अरुण शर्मा जैसे समर्पित कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं, जो शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *