सददाम हुसैन।
हरिद्वार।
जनपद में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालय 30 दिसंबर को पूर्णतया बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, अर्धशासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अभिभावकों से भी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
