गुरूद्वारे में नववर्ष का स्वागत सुखमनी साहिब पाठ और शबद कीर्तन से
हरिद्वार, 1 जनवरी। नववर्ष का स्वागत इस वर्ष भी आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब पाठ और शबद कीर्तन के दिव्य आयोजन से नए साल का अभिनंदन हुआ।
‘नवा साल गुरु गोबिंद सिंह दे नाल’ कार्यक्रम
बुधवार देर रात तक, गुरुद्वारे में ‘नवा साल गुरु गोबिंद सिंह दे नाल’ कार्यक्रम का आयोजन कर प्रकाशपर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची और गुरु चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।
संगत को निहाल करने के लिए हजूरी रागी भाई संदीप सिंह और स्थानीय संगत से कुलवंत कौर, सरबजीत सिंह, वरिंदर सिंह, सरबजीत कौर ने मधुर शबद कीर्तन सुनाया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का स्वागत गुरु के साथ जुड़कर किया गया है। उन्होंने सभी संगत से गुरु घर पहुंचकर नाम वाणी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के महान जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को शोषण के खिलाफ लड़ना सिखाया। वे एक महान योद्धा, अद्भुत कवि और परम गुरु थे, जिनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
- संत बलजिंदर सिंह शास्त्री
- ज्ञानी पंकज सिंह
- गुरप्रीत सिंह
- कुलदीप सिंह
- जितेंद्र सिंह
- अपनिंदर कौर
- सतविंदर सिंह
- महिंद्र सिंह
- हरविंदर सिंह
- सिमरन कौर
- प्रेम सिंह
- नैनी महेंद्रू
- अमरजीत सिंह
- जसविंदर सिंह
- बीना चिटकारिया
- डा. शीलू
- सतनाम सिंह
- जसप्रीत सिंह
- गुरलीन
- हरमिंदर सिंह
- हरमन सिंह
- नूर
- अगम
- फतेह सिंह
