कांग्रेस सेवादल ने प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी को किया सम्मानित, नववर्ष 2026 का किया भव्य स्वागत।

प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सम्मान में आज कांग्रेस सेवादल द्वारा एक गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में सभी ने मिलकर केक काटा और पत्रकार समुदाय सहित नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की झलक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। समाज में सच को सामने लाने और जनहित की आवाज़ बुलंद करने में पत्रकारों की भूमिका सबसे अहम है। प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी से हमें उम्मीद है कि वह अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को और मजबूत करेगी। कांग्रेस सेवादल सदैव पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा।

कांग्रेस सेवादल महानगर अध्यक्ष रणवीर नागर ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों का केवल संगठन नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का केंद्र है। पत्रकार समाज की आँख और कान होते हैं। नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से पत्रकार हितों के साथ-साथ समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब मीडिया स्वतंत्र और निर्भीक हो। पत्रकार समाज के हर वर्ग की आवाज़ को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और उपाध्यक्ष आरिफ नियाज़ी ने संगठन की तरफ से कांग्रेस सेवादल का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *