अल्ताफ हुसैन बने ‘HR लीडर ऑफ द ईयर 2026’
हरिद्वार। सिडकुल के एक होटल में में आज नेशनल HRD नेटवर्क (NHRDN) की ओर से आयोजित HR मीट में मानव संसाधन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अल्ताफ हुसैन को ‘HR लीडर ऑफ द ईयर 2026’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित समेत उद्योग जगत, HR विशेषज्ञों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डॉ. धनंजय सिंह को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया। वहीं ITC के जनरल मैनेजर अनंत माहेश्वरी ने सस्टेनेबिलिटी विषय पर विचार रखे। इस दौरान NHRDN उत्तराखंड चैप्टर के वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र एम. द्वारा लिखित पुस्तक ‘यंग मैनेजर्स’ का विमोचन भी किया गया।
अल्ताफ हुसैन ने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें HR क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि HR समुदाय के बीच मजबूत संबंध बनाना और युवा HR लीडर्स को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बताया गया कि इससे पहले 25 जून 2026 को उन्हें ‘फाल्कन ट्रेलब्लेज़र अवार्ड 2026’ से भी सम्मानित किया गया था।
