भावभीनी विदाई: प्रतिसार निरीक्षक समरवीर सिंह देहरादून रवानाभावभीनी विदाई: प्रतिसार निरीक्षक समरवीर सिंह देहरादून रवाना

 

भावभीनी विदाई: प्रतिसार निरीक्षक समरवीर सिंह देहरादून रवाना

हरिद्वार: पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार प्रतिसार निरीक्षक हरिद्वार समरवीर सिंह का स्थानांतरण यातायात निरीक्षक जनपद देहरादून हुआ है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 अप्रैल 2025 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की अगुवाई में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने समरवीर सिंह के एक साल के कार्यकाल को सफलतापूर्वक निभाने पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रतिसार निरीक्षक समरवीर सिंह को फूलमाला और मूवमेंटो प्रदान कर खुशी के माहौल में जनपद देहरादून के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेन्द्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला/ ASP/ सीओ सदर जितेंद्र चौधरी, सीओ लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी / सीओ बुग्गावाला संजय चौहान व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो