हरिद्वार: राजस्व वृद्धि पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की समीक्षा बैठक, विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के निर्देशहरिद्वार: राजस्व वृद्धि पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की समीक्षा बैठक, विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

 

हरिद्वार: राजस्व वृद्धि पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की समीक्षा बैठक, विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश

हरिद्वार, 16 अप्रैल 2025- जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राजस्व आय में संवर्द्धन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त विभागीय राजस्व की उपलब्धि एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से राजस्व संवर्द्धन एवं प्रगति तथा विभागीय प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में वन विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 2289.09 लाख के सापेक्ष दिनांक 31.03.2025 तक कुल ₹ 1067.0615 लाख प्राप्त हुआ, जो कि निर्धारित लक्ष्य का मात्र 46.61 प्रतिशत है। वन विभाग की ओर से उपस्थित एस०डी०ओ० वन विभाग द्वारा विभिन्न कारणों से राजस्व प्राप्ति कम रहने की जानकारी दी गई और आवंटित लक्ष्य को कम करने का अनुरोध किया गया। आबकारी विभाग का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 38,300.00 लाख है, जिसके सापेक्ष विभाग द्वारा दिनांक 31.03.2025 तक कुल ₹ 49036.00 लाख की प्राप्ति हुई, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 128 प्रतिशत है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 12568.55 लाख है, जिसके सापेक्ष ₹ 12142.78 लाख (96.61 प्रतिशत) की प्राप्ति हुई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रुड़की का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 8905.90 लाख है, जिसके सापेक्ष ₹ 8802.12 लाख (98.34 प्रतिशत) की प्राप्ति हुई। परिवहन निगम हरिद्वार और रुड़की की राजस्व प्राप्ति की भी समीक्षा की गई। राज्य कर, हरिद्वार संभाग द्वारा एसजीएसटी और वैट से कुल ₹ 225126.89 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 79.00 प्रतिशत है। खनिज विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ₹ 7920.21 लाख (72 प्रतिशत) की प्राप्ति हुई। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में ₹ 52868.00 लाख की राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित की गई, जो विगत वर्ष से अधिक है। अन्य विभागों की राजस्व प्राप्ति की भी समीक्षा की गई। कुल मिलाकर, सभी विभागों द्वारा वार्षिक अनुमानित लक्ष्य के सापेक्ष दिनांक 31.03.2025 तक ₹ 322857.32 लाख (88 प्रतिशत) की प्राप्ति हुई है।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन विभागों का लक्ष्य प्राप्त हो गया है अथवा जिनका अभी प्राप्त होना शेष है, वे सभी विगत वर्ष की अपेक्षाकृत और अधिक राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रारम्भ से ही पूर्ण प्रयास सुनिश्चित करें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर संजीव सेलंकी, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान, डिप्टी कलेक्ट्रेट प्रेम लाल, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार, एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल, डीजीसी विजय पॉल सिंह, खनन अधिकारी काजिम रजा, एआरटीओ निखिल, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी, तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान, तहसीलदार लक्सर दयाराम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो