कहीं फटा बादल तो कहीं लैंडस्लाइड हिमाचल में बाढ़-बारिश की तबाही

कहीं फटा बादल तो कहीं लैंडस्लाइड हिमाचल में बाढ़-बारिश की तबाही

शिमला में कई दबे हिमाचल में कई जिलों में शुक्रवार से बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है राज्य की करीब 300 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं उत्तराखंड का हाल भी हिमाचल जैसा हो गया है यहां कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश से त्राहिमाम त्राहिमाम है. राजधानी शिमला में लैंडस्लाइड के बाद बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए. अब तक मलबे से 9 शव बरामद किए गए हैं इससे पहले सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई. कुल मिलाकर पिछले 24 घंटों के भीतर हिमाचल में करीब 21 लोगों की मौत हो गई

उत्तराखंड के मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई. यहां छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल के गांव जडोंन में बादल फटने की वजह से दो घर चपेट में आए थे, जिसमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. वहीं दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है

शिमला के समरहिल में एक शिव मंदिर भारी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया. यहां सुबह पूजा के लिए आए करीब 20 लोग मंदिर के मलबे में दब गए. पुलिस प्रशासन मौके पर है मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन मलबा इतना ज्यादा है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति का पता नहीं लगा है.मंडी के नागचला में बादल फटने से एक बरसाती नाला अपने साथ काफी मलबा बहाकर नीचे हाईवे पर ले आया गनीमत ये रही कि मलबे से नागचला इलाके के रिहायशी घर-दुकानें और ऊंची-ऊंची इमारतें बच गईं, लेकिन मंडी को कुल्लू से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है. जेसीबी मशीनों को लगाकर हाईवे को खोलने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *