सददाम हुसैन।

भारत सेवा संकल्प न्यास द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा प्रकल्प के अंतर्गत मायापुर क्षेत्र में रविवार को एक विशेष प्रचार एवं जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर संस्था के प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को निःशुल्क शिक्षा केंद्रों, शाम के अध्ययन कक्षों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए संचालित विशेष शिक्षण व्यवस्था की जानकारी दी। जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव सुमेन्द्र नगर ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं को पंपलेट वितरित करते हुए आगामी निःशुल्क शिक्षा शिविर की भी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने संस्था के प्रयास को समाज के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *