लक्सर पुलिस ने 10 मोटरसाइकिलो के साथ दो चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
हरिद्वार पुलिस की तावड़तोड़ कार्यवाही कर दुपहिया वाहन चोरों के हौसले पस्त हरिद्वार पुलिस ने एक और वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्य दबोचे चोरी की 10 मोटर साईकिलें पुलिस टीम ने की बरामद वाहन चोरी के और गिरोह पर भी पुलिस की है नजर,जल्दी आ सकते हैं पुलिस की गिरफ्त में
जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पुरानी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए अल्टीमेटम पर काम कर रही पुलिस को लगातार दुपहिया वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को दबोचने में सफलता मिल रही है।
जनपद में चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के सिलसिले को जारी रखते हुए कोतवाली लक्सर में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा फुटेज टटोलकर कुआखेड़ा चैकपोस्ट के पास से 02 अभियुक्तों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में उक्त मोटर साइकिल कुछ दिन पहले कस्बा बाजार से चोरी करना बताया गया जिनकी निशांदेही पर चोरी की अन्य 09 बाइक भी बरामद की गई।
उक्त बरामद 04 मो0सा0 के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत है अन्य 06 मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार
1- साजिद पुत्र इसरार निवासी रायपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष 2- लक्ष्मण पुत्र मामचंद निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
बरामद मोटर साइकिले। 1-मु0अ0सं0 1038/23 से सम्बन्धित मो0सा0 2-मु0अ0सं0 1040/2023 से सम्बन्धित मो0सा0 स्पलैण्डर प्लस 3-मु0अ0सं0 1041/23 से सम्बन्धित मो0सा0 स्पलेण्डर प्रो 4- मु0अ0सं0 1044/2023 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित मो0 सा0 बजाज प्लेटिना 5- मो0 सा0 स्पलैण्डर प्लस- 05 6-मो0सा0 स्पलैण्डर