हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं बस स्टेशन और रेलवे गेट के पास अश्लील इशारे कर लोगों को आकर्षित कर रही थीं।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार, कोतवाली नगर पुलिस ने 6 अप्रैल 2025 को रेलवे गेट नंबर 5 के पास से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारे कर देह व्यापार को बढ़ावा दे रही हैं।
गिरफ्तार की गई महिलाओं का विवरण इस प्रकार है:
- महिला निवासी भीमगौड़ा गौसाई गली, खडखड़ी, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
- महिला निवासी बस अड्डे के पीछे, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता रोडवेज बस अड्डा, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।
इस कार्रवाई में कोतवाली नगर हरिद्वार की पुलिस टीम शामिल थी, जिसमें प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, महिला हेड कांस्टेबल शारदा, कांस्टेबल अनिल तोमर, कांस्टेबल आनंद तोमर और महिला होम गार्ड प्रीति शामिल थीं।
पुलिस ने इन महिलाओं के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मामला दर्ज किया है।