पुष्पांजलि ग्रुप फिल्मों में भी किया गया निवेश लोगों से ठगा धन कई सफेदपोशों के नाम आए सामने
जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनकी पड़ताल के बाद कुछ लोगों को मुकदमों में नामजद किया जा सकता है। इनमें एक फिल्म निर्माता और निर्देश का नाम भी सामने आया है।पुष्पांजलि ग्रुप के मालिकों ने लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपये ठगे और इन्हें इधर-उधर निवेश कर अपनी जेब गरम कर ली। पुलिस को पता चला है कि इस रकम को फिल्मों में भी निवेश किया गया है। अब तक की जांच में एक फिल्म निर्माता, सीए और कई सफेदपोश बिल्डर के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब इन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक उन्होंने इस मामले में अब तक हुई जांच की समीक्षा की है। जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनकी पड़ताल के बाद कुछ लोगों को मुकदमों में नामजद किया जा सकता है। इनमें एक फिल्म निर्माता और निर्देश का नाम भी सामने आया है।
