मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में सफल एंजियोप्लास्टी व दो स्टेंटिंग, मरीज अब स्वस्थ।
रिपोर्ट- सददाम हुसैन
हरिद्वार। मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में हृदय रोग से पीड़ित एक मरीज की जटिल एंजियोप्लास्टी एवं दोबारा स्टेंटिंग की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया अस्पताल के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज बोहरा द्वारा 19 नवंबर 2025 को संपन्न की गई।
डॉ. पंकज बोहरा ने बताया कि मरीज के हृदय की धमनियों में पहले से स्टेंट डाले गए थे, लेकिन समय के साथ उनमें दोबारा रुकावट उत्पन्न हो गई थी, जिससे मरीज को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की मदद से सफल एंजियोप्लास्टी कर दो नए स्टेंट डाले और ब्लॉकेज को पूरी तरह दूर किया। फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है।
इस उपलब्धि पर मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने डॉ. पंकज बोहरा और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि मेट्रो हॉस्पिटल हार्ट केयर के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब तक सैकड़ों सफल हृदय शल्य क्रियाएं की जा चुकी हैं, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और किफायती उपचार मिल रहा है।
इस अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल, आईटीसी एचआर हेड अल्ताफ हुसैन, भूतपूर्व श्रम आयुक्त हरिद्वार एस.सी. आर्य, डीएमएस डॉ. पूरन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
