हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की कमान संभालने के बाद उपाध्यक्ष आईएएस सोनिका पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई हैं। पिछले दो दिनों में नौ अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। शनिवार को ही छह अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। उपाध्यक्ष आईएएस सोनिका ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी कीमत पर अवैध कॉलोनी और निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि वे ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें। सूत्रों के अनुसार, अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इन कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई

  • राजा गार्डन के पास, भानू प्रताप स्कूल से आने वाले तालाब के मार्ग पर श्री सूरज सैनी द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त किया गया।
  • ग्राम-इक्कड, जनपद-हरिद्वार में रामा एनक्लेव से आगे इक्कड कलां, सराय रोड पर श्री मुअज्जम अली और अन्य द्वारा किए जा रहे अनधिकृत कॉलोनी निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।
  • ग्राम-इक्कड, जनपद-हरिद्वार में श्मशान घाट के बगल में एक और अवैध कॉलोनी को ढहाया गया।
  • ग्राम-खंजनपुर में श्री शमीम द्वारा लगभग 15-16 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर चला।
  • शेरपुर, तहसील-रुड़की में शनि मंदिर के पीछे श्री कमल किशोर द्वारा लगभग 9-10 बीघा क्षेत्र में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई।
  • एचआरडीए ने श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार में श्री बृजमोहन राणा द्वारा विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी पर भी बुलडोजर एक्शन लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *