पत्रकार के बेटे ने विदेश में हासिल की डिग्री

वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार शर्मा के बेटे यश कुमार शर्मा ने जर्मनी के बर्लिन शहर से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है। इस खुशी के अवसर पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शुक्रवार को यश कुमार शर्मा को यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप में एक समारोह के दौरान डिग्री प्रदान की गई। यश ने डिजिटल टेक्नोलॉजी में एमबीए किया है। इस पूरे कार्यक्रम को उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा। यश कुमार शर्मा ने अपनी थीसिस प्रोफेसर एंजिला लेनर्ट्ज और प्रोफेसर आइरिस लॉर्शिड के मार्गदर्शन में पूरी की।

परिवार में खुशी का माहौल

इस अवसर पर यश कुमार शर्मा के दादाजी, पूर्व नौसैनिक बलबीर कुमार शर्मा ने कहा, “जब बच्चे आगे बढ़ते हैं तो बहुत खुशी होती है।” उनकी दादीजी आशा शर्मा ने बताया, “उसकी इच्छा विदेश में पढ़ाई करने की थी। उसने स्वयं यूनिवर्सिटी की खोजबीन कर दाखिला लिया था। अब उसकी पढ़ाई पूरी हो गई है, यह परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है।”

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

यश की माता सुमन शर्मा एक गृहणी हैं और उनका छोटा भाई ग्राफिक ऐरा देहरादून से एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। यश कुमार शर्मा ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर से की, जिसके बाद बीबीए एचईसी से पूरा किया और फिर जर्मनी के यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप में एमबीए (डिजिटल टेक्नोलॉजी) में दाखिला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *