सददाम हुसैन।
एरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में 26 दिसंबर 2025 को चार दिवसीय खेल महोत्सव ECL 2.0 – एरा चैंपियंस लीग का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय सुबोध राकेश (पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखंड) ने दीप प्रज्वलन एवं मशाल प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल भावना, अनुशासन और उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ समाजसेवी राव कासिफ सहित जुनैद राणा, अनुराग चौहान, राव शादाब, अब्दुल करीम, राव अहमद एवं संजू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि सुबोध राकेश ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान का संदेश देते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इस चार दिवसीय आयोजन में खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, हाई जंप, दौड़, साइकिल रेस, सैक रेस सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भागीदारी निभाई।
विद्यालय के प्रबंधक शफात राव ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर निर्माण में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन कोच रूपिन यादव, रीना सैनी एवं राव कासिफ द्वारा किया गया।
कुल मिलाकर ECL 2.0 – एरा चैंपियंस लीग विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *