मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैशाखी पर श्री सद्गुरु भूरी वाले गुरु गद्दी में टेका मत्था, दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैशाखी पर श्री सद्गुरु भूरी वाले गुरु गद्दी में टेका मत्था, दी शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैशाखी पर श्री सद्गुरु भूरी वाले गुरु गद्दी में टेका मत्था, दी शुभकामनाएं

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैशाखी के पावन पर्व पर सप्तसरोवर स्थित श्री सद्गुरु भूरी वाले गुरु गद्दी पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की और प्रार्थना की कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। ईश्वर, गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

उन्होंने कहा कि सत्संग में आना परम सौभाग्य है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से एक अलग प्रकार की आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। इस दौरान उन्होंने अपने पंजाब दौरे के अनुभव भी साझा किए।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाई लिखना नहीं आता है  क्या  ... खबर कोपी मत करो