सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बिना सत्यापन कराए 30 मकान मालिकों पर 3 लाख का जुर्मानासिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बिना सत्यापन कराए 30 मकान मालिकों पर 3 लाख का जुर्माना

 

सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बिना सत्यापन कराए 30 मकान मालिकों पर 3 लाख का जुर्माना

सिडकुल, हरिद्वार: जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को नवोदय नगर रोशनाबाद में रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन के लिए व्यापक रूप से सत्यापन अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में थाने पर मौजूद सभी उपनिरीक्षकों ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ इस अभियान को चलाया। अभियान के दौरान करीब 104 मकानों का सत्यापन किया गया, जिसमें किरायेदारों का सत्यापन न पाए जाने पर 30 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर ₹300,000 (तीन लाख रुपये) का चालान किया गया। साथ ही आमजन को किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा।

पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह भंडारी, थाना सिडकुल।
  • महिला उप निरीक्षक प्रकाश चंद, थाना सिडकुल।
  • उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, थाना सिडकुल।
  • एडिशनल उप निरीक्षक सुभाष रावत, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
  • एडिशनल उप निरीक्षक हरिश्चंद्र, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *