आरसीएम की रूपांतरण यात्रा ने शिवालिकनगर में किया स्वदेशी प्रचार।

हरिद्वार (शिवालिक नगर)।
स्वदेशी विचारधारा, आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन के संकल्प के साथ आरसीएम डायरेक्ट सेलिंग कंपनी की भव्य रूपांतरण यात्रा सोमवार को हरिद्वार के शिवालिक नगर पहुँची। आरसीएम की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित यह देशव्यापी 100 दिवसीय अभियान कंपनी की सिल्वर जुबली का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;
filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: panorama;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;

यह यात्रा 16 सितंबर 2025 को राजस्थान के भीलवाड़ा से प्रारंभ हुई थी और अब तक देश के कई राज्यों से गुजरते हुए हरिद्वार पहुँची। शिवालिक नगर में इसके आगमन पर क्षेत्र जनजागरण के बड़े केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने तथा डायरेक्ट सेलिंग के जरिए आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ” इस अभियान का मुख्य नारा रहा।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों आरसीएम कार्यकर्ता, उपभोक्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। आयोजन की जिम्मेदारी सफायर लीडर बलवान दीक्षित, उनके पुत्र सुनील दीक्षित, सुशील दीक्षित एवं रामकिशन के नेतृत्व में निभाई गई, जबकि व्यवस्थाओं की कमान राजेश कौशिक व उनकी टीम ने संभाली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरु मां श्री श्री आनंदमयी साधना मां, ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती, प्रेमचंद सैनी वरिष्ट भाजपा नेता, स्वतंत्र सैनी प्रेदश महामन्त्री हिन्दू जागरण मंच उत्तराखंड (एससीआर्य, पूर्व लेबर कमिश्नर), अल्ताफ हुसैन (एचआर हेड, आईटीसी) और पवन सैनी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजगार की गंभीर चुनौती है। सरकारी और निजी क्षेत्रों में अवसर सीमित होते जा रहे हैं, ऐसे में डायरेक्ट सेलिंग युवाओं के लिए एक व्यवहारिक और सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम से इस क्षेत्र में कार्य करें तो वे न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार देने की क्षमता विकसित कर सकते हैं। यह केवल व्यापार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।

आरसीएम कंपनी ने अगस्त 2000 में अपने कार्यों की शुरुआत की थी और आज 25 वर्ष पूर्ण कर यह संस्था देशभर में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जोड़ चुकी है। कंपनी के स्वदेशी उत्पाद देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। रूपांतरण यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर जाकर स्वदेशी जागरण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, देशी उद्योगों को बढ़ावा देने तथा रसायन मुक्त उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाई गई। भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्वदेशी की यह अलख अब जन-जन तक पहुँच रही है और धीरे-धीरे राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले रही है।

आयोजन में सक्रिय प्रमुख कार्यकर्ता
सुनीता (वीरेंद्र), सद्दाम हुसैन, शाहिद अहमद, रजनीश सैनी, पवन त्यागी, राजकुमार सैनी, भावना अग्रवाल, ज्योति माहेश्वरी, मोनिका माहेश्वरी, श्वेता जैन, कंचन चौधरी, रणधीर सैनी, रानी, रेखा कौशिक, दीपा पाण्ड्य, यादराम, ममता, अनिल कटारिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *