सददाम हुसैन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 23/24 नवंबर 2025 की रात्रि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान लेबर चौक से नेहरू कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पंकज पुत्र नागेंद्र, निवासी ग्राम चकिया पवई, थाना पवई, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी महादेवपुरम, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *