2027 का कुंभ मेला: दिव्य-भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ तेज़

2027 का कुंभ मेला: दिव्य-भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ तेज़

निर्माण कार्यों में गति, स्वच्छतापार्किंग पर रहेगा विशेष फ़ोकस – मेलाधिकारी सोनिका


प्रशासन ने झोंकी पूरी ताक़त

सीसीआर सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि
2027 के कुंभ को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों को
समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख़्त निर्देश दिए गए हैं।
कई परियोजनाएँ जहाँ शुरू हो चुकी हैं, वहीं शेष के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

सिंचाई विभाग: दो प्रमुख तटीय मार्गों का निर्माण

  • 810 मीटर लंबा ऋषिकुल – साक्षी सतनाम घाट (लक्ष्मण/भरत घाट) मार्ग तेज़ी से बन रहा है।
  • 770 मीटर लंबा अमरापुर घाट – ऋषिकुल पुल – शंकराचार्य चौक (तुलसी घाट) मार्ग भी प्रगति पर है।
  • धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग की मरम्मत हेतु टेंडर प्रक्रिया जारी है।

लोक निर्माण विभाग: शहर को जोड़ने वाले अहम प्रोजेक्ट

  1. बहादराबाद–सिडकुल फोरलेन मार्ग
  2. भाईचारा ढाबा – भेल बैरियर नं. 06 – शिवालिक नगर चौक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
  3. NH-334 (पतंजलि योगपीठ – सहदेवपुर – दिनारपुर – सुभाषगढ़ – पुरकाजी – लक्सर – ज्वालापुर – फेरूपुर) को 1.5 लेन में विस्तारित करने का प्रस्ताव

इन सभी योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण/गतिमान है।

गुणवत्ता व समयबद्धता पर जीरो टॉलरेंस

सोनिका ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी विभाग में लापरवाही या
गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

स्वच्छता रहेगी प्राथमिकता

लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित
करने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की गई है।

ट्रैफ़िक सुगमता: पार्किंग क्षमता बढ़ेगी

  • भीड़ नियंत्रण हेतु अपर्याप्त पार्किंग चिन्हित क्षेत्र में विकसित की जाएगी।
  • हर पार्किंग स्थल का मैदानी निरीक्षण कर अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि जाम से बचा जा सके।

अतिक्रमण पर कड़ा रुख

कुंभ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का लक्ष्य
अवरोध-मुक्त यातायात व पैदल मार्ग सुनिश्चित करना है।

जन सहभागिता की अपील

मेलाधिकारी सोनिका ने सभी विभागों, संस्थाओं व आम जन से सुझाव देने तथा
सहयोग करने की अपील की, ताकि 2027 का कुंभ मेला सचमुच दिव्यभव्य बन सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *