2027 में प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कांग्रेसियों ने हरकी पैड़ी पर लिया संकल्प

नए पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत और गंगा पूजन

हरिद्वार में जिला महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन गर्ग, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह तथा उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने शिव मूर्ति चौक पहुंचकर भगवान शिव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक भव्य जुलूस निकाला जो शिव मूर्ति चौक से अपर रोड होते हुए हर की पैड़ी की ओर रवाना हुआ। इस जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा भी भगवान वाल्मीकि चौक पर शामिल हुए। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हर की पैड़ी पहुंचकर नए पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मौजूद डॉ. हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हरिद्वार, जो एक विश्व विख्यात कुंभ नगरी और देवभूमि है, में शराब का कारोबार सनातन संस्कृति पर कलंक है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “जो लोग स्वयं को सनातनी बताते हैं, वे यह कैसे होने दे सकते हैं?”

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने गंगाजल को साक्षी मानकर संकल्प लिया है कि महिलाओं पर अत्याचार करने वाली, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली, किसानों पर अत्याचार करने वाली और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ से लेकर मैदान तक, सबकी एक ही आवाज है – लोकतंत्र की रक्षा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करनी होगी।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कांग्रेसजन

  • महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा
  • महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान
  • विमला पांडेय
  • अंजु द्विवेदी
  • शशि झा
  • नलीनि दीक्षित
  • दीपिका गुप्ता
  • वरुण बालियान
  • महेश प्रताप राणा
  • मनोज सैनी
  • अरविंद शर्मा
  • अशोक शर्मा
  • सोम त्यागी
  • मनीष गुप्ता
  • आशीष प्रधान
  • भूपेंद्र पटुवर
  • याज्ञिक वर्मा
  • इसरार सलमानी
  • इरफान अंसारी
  • अनिल भास्कर
  • विभाष मिश्रा
  • राजन कौशिक
  • नितिन तेश्वर
  • उपेंद्र कुमार
  • ओपी चौहान
  • पूर्व पार्षद राजीव भार्गव
  • पार्षद हिमांशु गुप्ता
  • पार्षद विवेक भूषण विक्की
  • बीएस तेजियान
  • पार्षद महावीर वशिष्ठ
  • सोहित सेठी
  • राजीव पाराशर
  • ग्रेस कश्यप
  • कैश खुराना
  • अजय गिरी
  • दीपकमणी गुप्ता
  • अरविंद अग्रवाल बबली
  • महेश दास
  • राघव मित्तल
  • शरद अग्रवाल
  • सन्नी सक्सेना
  • अमन चौहान
  • अमन शर्मा
  • मधु शर्मा
  • गौरव गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *