नगर विधायक का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की, कईं कार्यकर्ता हिरासत में

हरिद्वार, 10 जनवरी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में विधायक मदन कौशिक के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोकने पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमनगर गेट के सामने एकत्र हुए और खन्ना नगर स्थित विधायक के कार्यालय का घेराव करने निकले। खन्ना नगर से थोड़ा पहले ही पुलिस ने बेरीकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में स्थानीय विधायक चुप हैं। शहर में अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है और युवा नशे की चपेट में हैं। उसके बाद भी विधायक शांत हैं। पिछले 25 वर्षों से विधायक मदन कौशिक ने स्थानीय जनता के लिए कुछ नहीं किया और वोट चोरी कर विधायक बनते हैं।

महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और युवा नेता नितिन तेश्वर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति करते हैं, लेकिन कांग्रेस की मांग सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की थी। अभी भी कांग्रेस की यह प्रमुख मांग है कि सीबीआई जांच सीटिंग जज की निगरानी में ही हो ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

वरुण बालियान और लता जोशी ने स्पष्ट किया कि जब तक वीआईपी का नाम सामने नहीं आता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने संकल्प दोहराया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाकर रहेंगे।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

  • अशोक शर्मा
  • पार्षद विवेक भूषण विक्की
  • हिमांशु गुप्ता
  • सोहित सेठी
  • अंजू द्विवेदी
  • रचना शर्मा
  • विकास चंद्रा
  • जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन
  • महबूब आलम
  • मनोज सैनी
  • तरुण व्यास
  • शुभम जोशी
  • जितेंद्र सिंह
  • विजेंद्र सिंह
  • विकास रौतेला
  • सार्थक ठाकुर
  • ऋषभ वशिष्ठ
  • तुषार सक्सेना
  • दिव्यांशु सक्सेना
  • करन राणा
  • सतवंत राठौर
  • अर्शिल अंसारी
  • अबरार अली
  • फैजल
  • नवीन गौतम
  • इमरान अली
  • सागर बेनीवाल
  • दीपक कोरी
  • विशाल प्रधान
  • निखिल सौदाई
  • समर्थ अग्रवाल
  • कार्तिक शर्मा
  • सलीम
  • अज्जू खान
  • नीटू शर्मा
  • अजय गिरी
  • रोहित नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *